
Rajasthan: खुद की जगह पति को टिकट मिलने पर भड़कीं कांग्रेस विधायक, बोलीं- यह ठीक नहीं
AajTak
राजस्थान की राजनीति में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें खुद का टिकट कटकर पति को मिलने पर कांग्रेस की एक महिला विधायक नाराज हो गई हैं. विधायक ने कहा है कि पार्टी ने उनका टिकट काटकर ठीक नहीं किया है.
चुनावी मौसम में राजस्थान के अलवर की रामगढ़ सीट से पति को टिकट मिलने पर महिला विधायक के नाराज होने का मामला सामने आया है. खुद का टिकट कटने से नाराज महिला विधायक ने यह तक कह दिया है कि उनका टिकट काटकर पार्टी ने ठीक नहीं किया. बता दें कि रामगढ़ विधानसभा से साफिया खान विधायक हैं. इस बार कांग्रेस ने उनकी जगह उनके पति जुबेर खान को चुनावी मैदान में उतारा है. ऐसे में साफिया खान की नाराजगी साफ नजर आ रही है.
हालांकि, इस मामले पर अब तक जुबेर की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. जुबेर को प्रियंका गांधी का करीबी बताया जाता है. कांग्रेस के कार्यक्रम के चलते जुबेर इस समय दिल्ली में हैं. दरअसल, रामगढ़ सीट पर हिंदू बना मुस्लिम का चुनाव होता है. यह सीट मेवात क्षेत्र में आती है. इस सीट पर भाजपा की तरफ से पहले ज्ञान देव आहूजा को लंबे समय तक उतारा गया, जो हमेशा जीतते भी रहे, लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में ज्ञान देव आहूजा की टिकट काटकर सुखवंत सिंह को प्रत्याशी बनाया गया. ऐसे में कांग्रेस ने बाजी मारी और सफिया खान बड़े अंतर से जीत गईं. अब देखना होगा कि भाजपा रामगढ़ में किसको टिकट देती है.
बीजेपी ने किया 124 उम्मीदवारों का ऐलान
विधानसभा चुनाव में भाजपा हो या कांग्रेस सभी को विरोध का सामना करना पड़ रहा है. भाजपा की दूसरी सूची आने के बाद अलवर शहर और थानागाजी विधानसभा सीट पर विरोध के स्वर नजर आने लगे हैं. राजस्थान में भाजपा ने अभी तक 124 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. अलवर की थानागाजी विधानसभा सीट से बीजेपी ने हेमसिंह भड़ाना को उम्मीदवार बनाया है. ऐलान के बाद भाजपा कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन करते हुए अपने ही प्रत्याशी का पुतला फूंक चुके हैं.
अलवर सीट से उतरते आए हैं वैश्य कैंडिडेट
थानागाजी सीट से 2018 में हेमसिंह भड़ाना ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. महंत प्रकाश दास और रोहिताश घांघल इस सीट पर दावेदारी कर रहे थे. ऐसे में पार्टी को खासा नुकसान होने की संभावना है. दूसरी तरफ अलवर शहर विधानसभा सीट से भाजपा ने संजय शर्मा को टिकट दिया है. अलवर विधानसभा सीट हमेशा से वैश्य सीट रही है. लेकिन दो बार से ब्राह्मणों को इस सीट पर भाजपा टिकट दे रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










