
Rajasthan के नए मंत्रिमंडल में पायलट खेमे से ये बन सकते हैं नए मंत्री, देखें
AajTak
राजस्थान में आज मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. शाम चार बजे राजभवन में शपथग्रहण समारोह होने की संभावना है. इससे पहले कल राजस्थान के सभी मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. आज दोपहर दो बजे कांग्रेस विधायक पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे. जहां नए मंत्रियों के नामों का ऐलान हो सकता है. इससे पहले शुक्रवार शाम राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन ने जयपुर पहुंचकर गहलोत कैबिनेट के 3 मंत्रियों के इस्तीफे की घोषणा की थी. इस्तीफा देने वाले मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, रघु शर्मा और हरीश चौधरी को संगठन के काम में लगाया गया है. नए मंत्रिमंडल में सचिन पायलट खेमे से मंत्री पद के लिए जो संभावित नाम सामने आ रहे हैं, उनमें हेमाराम चौधरी ,बृजेन्द्र ओला, दिपेंद्र सिंह शेखावत, रमेश मीणा और मुरारीलाल मीणा का नाम शामिल है. वहीं गहलोत खेमे से महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, मंजू मेघवाल, जाहिदा खान, शंकुतला रावत मंत्री बनाए जा सकते हैं. इसके साथ बीएसपी विधायक राजेंद्र गुढा और निर्दलीय महादेव खंडेला और संयम लोढ़ा भी मंत्री बनाए जा सकते हैं. देखिए ये वीडियो.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










