
Rain Weather Alert: उत्तर भारत के इन इलाकों में बढ़ेंगी मुश्किलें, कड़ाके की ठंड के बीच होने जा रही बारिश
AajTak
Weather Forecast IMD: मौसम विभाग ने बीते दिनों सुबह के समय उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में घने कोहरे की आशंका व्यक्त की थी. वहीं, अब अनुमान जताया है कि आज कड़ाके की सर्दी के बीच उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है.
Rainfall Today, Weather Update: कड़ाके की सर्दी के बीच उत्तर भारत के कई हिस्सों में आने वाले समय में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार सुबह बारिश की चेतावनी जारी की है. ठंड और बारिश के चलते इन इलाकों में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. Light to moderate intensity rain would occur over and adjoining areas of Kurukshetra (Haryana) Saharanpur, Deoband, Muzaffarnagar (UP) during next 2 hours (issued at 7:21 am): IMD

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










