
Rain Today: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश, फिर पानी में डूबे कई इलाके, जगह-जगह सड़कों पर जाम, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
AajTak
Delhi Rains Update: दिल्ली और आस-पास के इलाकों में सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है. इससे कई इलाकों जलजमाव की स्थिति बन गई है. सड़कों पर जगह-जगह ट्रैफिक जाम की समस्या शुरू हो गई है.
दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार बारिश से जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्या शुरू हो गई है. ऑफिस टाइमिंग के चलते ये समस्या और बढ़ने वाली है. बारिश के बीच लोग सुबह-सुबह ऑफिस के लिए निकले लेकिन जगह-जगह पानी भरने के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई है और गाड़ियां रेगंती हुई नजर आ रही हैं. ऐसी स्थिति में दिल्ली के उन इलाकों से बचकर चलने की सलाह दी जाती है, जहां बारिश से जलजमाव होना तय है. हालांकि, बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिली है.
#WATCH | Traffic jam in parts of Delhi as a result of rains and waterlogging; visuals from Najafgarh Road. pic.twitter.com/peKgYsj5ev
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
दिल्ली में 3 दिन बारिश की संभावना
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
स्काईमेट की मुताबिक, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 6 और 7 सितंबर को मॉनसूनी बारिश का फैलाव और तीव्रता देखी जा सकती है. इसके बाद रविवार को बारिश हल्की होगी और देर शाम या रात को बारिश क्षेत्र से विदा लेने लगेगी. अगले हफ्ते बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक मॉनसून प्रणाली के और अधिक सक्रिय होने की संभावना है. ऐसा अनुमान है कि मॉनसून ट्रफ 9 से 13 सितंबर तक उत्तरी मैदानी इलाकों से दूर रहेगा, जिसमें दिल्ली भी शामिल है. अब मॉनसून ट्रफ केवल 12 या 13 सितंबर तक वापस लौटेगा इसलिए राजधानी दिल्ली में अगले हफ्ते 9 से 13 सितंबर के बीच मौसम शांत रहने की संभावना है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










