
Rain Alert: झमाझम बारिश से पहाड़ों पर भी बदला मौसम, हिमाचल-उत्तराखंड के लिए IMD का आया ये अलर्ट
AajTak
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश के चलते मौसम बदल गया है. IMD ने आज यानी 25 मई के लिए भी आंधी, बारिश और ओलों को लेकर अलर्ट जारी किया है. आइये जानते हैं पहाड़ों पर बारिश को लेकर क्या है मौसम विभाग का अपडेट.
मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों में भी मौसम तेजी से बदल रहा है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बीती रात से मौसम बिगड़ गया है. हिमाचल की कांगड़ा घाटी में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश से पारा लुढ़का है. वहीं, केदारनाथ धाम सहित रुद्रप्रयाग में भी बारिश के बाद मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
कांगड़ा में बारिश का अलर्ट
कांगड़ा घाटी में कल शाम (24 मई) गरज-चमक के साथ भारी बारिश हुई और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, आंधी के बाद बाजार बंद हो गए और बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आई. मौसम में बदलाव के साथ लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने आज (गुरुवार), 25 मई के लिए भी अलर्ट जारी किया है. कांगड़ा में आज से 27 मई तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान गिरकर 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक गिरेगा.
केदारनाथ-रुद्रप्रयाग का हाल
केदारनाथ धाम सहित रुद्रप्रयाग में भी बीती रात से ही मौसम बिगड़ गया है. धाम सहित निचले क्षेत्रों में शाम को बारिश हुई, जिससे धाम में दर्शन के लिए यात्री लंबी लाइन में लगे रहे. मौसम विभाग ने आज के लिए भी बारिश का भारी अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, केदारनाथ में आज हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है और आसमान में बादल छाए रहेंग. तापमान की बात करें अधिकतम तापमान -1.1 और न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस हो सकता है.
रुद्रप्रयाग में आज आंधी या ओले पड़ सकते हैं. आईएमडी ने 30 मई तक के लिए आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं आज का अधिकतम तापमान गिरकर 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पहुंच सकता है. मई के आखिर तक यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है, जो चिलचिताली गर्मी से राहतभरा साबित हो सकता है. बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे उत्तर भारत का मौसम बदला हुआ है. इसका असर 30 मई तक जारी रहेगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










