
Railway Recruitment 2022: रेलवे में खाली पड़े हैं 2.2 लाख पद, मंत्रालय ने राज्यसभा में दी जानकारी
AajTak
Railway Recruitment 2022: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह भी जानकारी दी है कि रिक्तियों का आना और भरना एक सतत प्रक्रिया है और इसे रेलवे द्वारा परिचालन आवश्यकता के अनुसार भर्ती एजेंसियों के साथ मांगपत्र देकर भरा जाता है. संभव है कि इन विभागों की भर्तियों के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे.
Railway Recruitment 2022: रेलवे मंत्रालय ने राज्यसभा में जानकारी दी है कि वर्तमान में रेलवे के अलग अलग विभागों में कुल 2,02,652 पद खाली पड़े हैं. इसके साथ ही रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह भी जानकारी दी है कि रिक्तियों का आना और भरना एक सतत प्रक्रिया है और इसे रेलवे द्वारा परिचालन आवश्यकता के अनुसार भर्ती एजेंसियों के साथ मांगपत्र देकर भरा जाता है. संभव है कि इन विभागों की भर्तियों के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे.
राज्यसभा में रेलवे मंत्रालय से सवाल किया गया कि क्या रेलवे में मैनपावर की कमी है? इसके जवाब में रेलमंत्री ने बताया कि भर्तियों का आना और भरा जाना एक सतत प्रक्रिया है. समय समय पर जोनल रेलवे को निर्देश दिए जाते हैं और जनरल डिपार्टमेंटल कंपटेटिव एग्जाम और लिमिटेड जनरल डिपार्टमेंटल कंपटेटिव एग्जाम आयोजित किए जाते हैं. रेलवे द्वारा अभी 6865 स्टेशन मास्टर के पदों की भर्ती प्रक्रिया अभी जारी है.
रेलमंत्री ने कहा है कि खाली पड़े पदों की भर्ती के लिए भर्ती एजेंसियों के साथ मिलकर विज्ञप्तियां निकाली जाती हैं. मंत्रालय ने टेक्निकल और नॉन टेक्निकल कैटेगरी के रिक्त पदों की अलग-अलग जानकारी भी दी है. लिखित उत्तर में मंत्रालय ने बताया है कि टेक्निकल पदों पर 6,28,200 की सेंक्शंड स्ट्रेंथ है जिसमें 1,11,003 रिक्तियां हैं. वहीं नॉन-टेक्निकल पदों पर 4,52,825 की सेंक्शंड स्ट्रेंथ है जिसमें 91,649 रिक्तियां हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










