
Railway News: जम्मू-कश्मीर हाईवे बंद, कटरा-बनिहाल के बीच रेलवे ने शुरू की ये स्पेशल ट्रेन
AajTak
जम्मू-सिरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण यातायात में बाधा के बीच यात्रियों को सुविधा के लिए उत्तर रेलवे स्पेशल ट्रेन चला रहा है. कटरा और बनिहाल के बीच 19 सितंबर से 3 अक्टूबर तक 15 दिन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद होने के कारण सड़क मार्ग पर यातायात बाधित है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए नॉर्थन रेलवे कटरा और बनिहाल के बीच 15 दिन के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है. इससे पहले 8 सितंबर को भी कटरा और संगलदान के बीच स्पेशल लोकल ट्रेन शुरू की गई थी, जिससे उधमपुर जिले में हाईवे बंद होने के कारण फंसे यात्रियों को राहत पहुंचाई गई.
सीनियर डिविजनल ऑपरेशंस मैनेजर उचित सिंघा ने जानकारी दी कि यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से बनिहाल के लिए 19 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी. इस स्पेशल ट्रेन को चलाने का फैसला डिविजनल रेलवे मैनेजर विवेक कुमार के मार्गदर्शन में लिया गया और इसमें सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल और सीनियर डिविजनल ऑपरेशंस मैनेजर अरिश बंसल ने भी साथ दिया है.
क्या होगा ट्रेन का रूट?
यह ट्रेन बनिहाल से सुबह 11 बजे चलेगी और कटरा दोपहर 1.30 बजे पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन रेयासी, बक्कल, दुग्गा, सावलकोट, संगलदान, सुम्बर और खारी स्टेशनों पर रुकेगी. इसी तरह यह ट्रेन कटरा से बनिहाल के लिए चलेगी, जो कटरा से दोपहर 1.45 बजे रवाना होगी और बनिहाल शाम 4.10 बजे पहुंच सकेगी.
इस स्पेशल ट्रेन के संचालन पर सीनियर डिविजनल ऑपरेशंस मैनेजर अरिश बंसल ने कहा कि, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा डिविजन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. बनिहाल और कटरा क्षेत्रों में सड़क सेवाएं बंद होने के कारण यह स्पेशल ट्रेन लोगों की सुरक्षित और आसान यात्रा के लिए एक अहम विकल्प साबित हो सकती है. वो बताते हैं कि यह कदम जम्मू डिविजन में भारी बारिश और जलभराव के चलते सड़क यातायात बाधित होने के कारण उठाया गया है.
डिविजन ने पहले भी कटरा और संगलदान के बीच यात्रियों के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई थी. भारी बारिश से हुए नुकसान के कारण फिलहाल सड़क यातायात बाधित है. स्थानीय लोगों और राज्य प्रशासन की मांग के बाद इस स्पेशल ट्रेन सेवा को मंजूरी दी गई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








