
Rahul Gandhi ED Inquiry: 'मार्च किया तो होगी कार्रवाई', लखनऊ पुलिस का कांग्रेसियों को नोटिस
AajTak
लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर से लेकर ईडी दफ्तर तक मार्च को पुलिस ने इजाजत नहीं दी है. इस बारे में कांग्रेस दफ्तर के बाहर नोटिस लगा दिया गया है. लखनऊ पुलिस ने धारा 144 लागू होने का हवाला देकर मार्च न करने की अपील की है.
कांग्रेस ने आज देश के अलग-अलग 25 शहरों में ईडी दफ्तर के बाहर विरोध मार्च का ऐलान किया है. लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर से लेकर ईडी दफ्तर तक मार्च को पुलिस ने इजाजत नहीं दी है. इस बारे में कांग्रेस दफ्तर के बाहर नोटिस लगा दिया गया है. लखनऊ पुलिस ने धारा 144 लागू होने का हवाला देकर मार्च न करने की अपील की है.
नेशनल हेराल्ड केस को लेकर ईडी के सामने राहुल गांधी की पेशी को लेकर आज जबरदस्त सियासी हलचल है. राहुल गांधी के घर के बाहर सख्त सुरक्षा है. घर से कुछ दूरी पर CISF के जवानों की टुकड़ी लगाई गई है. बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के घर के बाहर जुट रहे हैं.
2012 से सुर्खियों में आए इस मामले को लेकर सुनवाई, याचिका और पेशी को लेकर कई तारीखें आती-जाती रही लेकिन पहली बार ईडी के सामने राहुल गांधी पेश हो रहे हैं. पेशी के लिए समन आने के बाद से कांग्रेस लामबंद हो चुकी है. कांग्रेस राहुल के साथ एकजुटता दिखाने के लिए शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है.
कांग्रेस की योजना पार्टी दफ्तर अकबर रोड से ईडी के दफ्तर कलाम रोड तक मार्च कने की थी लेकिन फिलहाल दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है. कांग्रेस ने देश भर में ईडी के 25 दफ्तरों पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. राहुल गांधी की पेशी को कांग्रेस बदले की सियासत बता रही है. उन पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिग का केस दर्ज किया है.
कांग्रेस की दलील है कि अब तक ईडी को सबूत नहीं मिले लेकिन अब सियासी बदले की भावना से गांधी परिवार को निशाना बनाया जा रहा है. कांग्रेस के विरोध को देखते हुए ईडी दफ्तर के बाहर भी सुरक्षा चौकस कर दी गई है. इसके अलावा लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर और ईडी दफ्तर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चौकस है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






