
Rahu Gochar 2026: साल 2026 की शुरुआत में राहु ने किया युवावस्था में प्रवेश, इन राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन
AajTak
Rahu Gochar 2026: 2026 में राहु का युवावस्था में प्रवेश करना कई राशियों के लिए अच्छे दिन लेकर आया है. ज्योतिष के अनुसार, राहु का अंश बल 12 से 18 डिग्री के बीच होने पर इसे युवावस्था माना जाता है, जो 30 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 15 अप्रैल 2026 तक रहेगा.
Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को बहुत ही शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है. राहु को मायावी और छाया ग्रह माना जाता है. कहते हैं कि जब भी राहु किसी जातक से प्रसन्न होता है तो उस व्यक्ति को धन-समृद्धि और अच्छी आर्थिक स्थिति प्राप्त होती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, नए साल की शुरुआत के साथ ही राहु भी युवावस्था में प्रवेश कर चुके हैं. राहु के युवावस्था में प्रवेश करते ही जातकों को जीवन में सफलता और खुश-खबरी प्राप्त होने लगती है.
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब किसी ग्रह का अंश बल 12 डिग्री से 18 डिग्री के बीच होता है तो उसे युवावस्था में माना जाता है. पंचांग के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 को राहु का अंश बल 18 डिग्री पर था. क्योंकि राहु वक्री गति से चलते हैं तो इसलिए उनका अंश बल घटते हुए 12 डिग्री तक पहुंच गया है. 15 अप्रैल 2026 तक राहु का अंशबल 12 डिग्री पर रहेगा. यानी नए साल की शुरुआत से लेकर 15 अप्रैल 2026 तक राहु युवावस्था में रहेंगे. तो आइए जानते हैं कि साल 2026 में राहु के युवावस्था में प्रवेश करने से किन राशियों के जीवन में अच्छे दिनों की शुरुआत हुई है.
धनु
राहु के मजबूत होने से धनु राशि वालों के करियर में तेजी आ सकती है. नई नौकरी के मौके मिल सकते हैं. वर्तमान काम में पहचान बढ़ेगी. मीडिया, डिजिटल, सोशल मीडिया, ऑनलाइन बिजनेस और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को खास फायदा हो सकता है. विदेश या बाहर की कंपनियों से जुड़े काम भी आगे बढ़ेंगे.
उपाय- रोज सुबह 5 मिनट 'ऊं राहवे नमः' मंत्र का जाप करें. बुधवार को हरी मूंग दाल का दान करें.
कुंभ

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












