
Rabri Devi on Nitish Kumar: 'नीतीश कुमार ने मेरा अपमान किया', विधान परिषद में टकराव के बाद राबड़ी देवी भड़कीं, बोलीं- ये भंगेड़ी...
AajTak
राष्ट्रीय जनता दल की नेता और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार दावा करते हैं कि बिहार में जो भी अच्छा हुआ है, वह 2005 के बाद हासिल हुआ है, जब वे सत्ता में आए थे. क्या उनका जन्म भी उसी साल हुआ था?
बिहार विधान परिषद में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच टकराव देखने को मिला. इस दौरान राबड़ी देवी ने नीतीश की आलोचना करते हुए उन्हें महिला विरोधी बता दिया.
राबड़ी देवी ने विधान परिषद में कहा कि बिहार में कुछ भी काम नहीं हुआ है, जिसका नीतीश कुमार ने विरोध किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के शासन में बिहार में कोई काम नहीं हुआ था. इनके पति पद से हट गए थे तो राबड़ी को मुख्यमंत्री बना दिया.
इस पर राष्ट्रीय जनता दल की नेता और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार दावा करते हैं कि बिहार में जो भी अच्छा हुआ है, वह 2005 के बाद हासिल हुआ है, जब वे सत्ता में आए थे. क्या उनका जन्म भी उसी साल हुआ था?
उन्होंने कहा कि नीतीश विधान परिषद में भांग पीकर आते हैं. वह भंगेड़ी हैं. कुछ भी बोलते रहते हैं. सदन में भांग पीकर आते हैं और महिलाओं का अपमान करते हैं. उन्होंने सदन में हमें भी बेइज्जत किया. नीतीश कुमार कहते है कि 2005 में जब उनकी सरकार आई तो महिलाओं ने कपड़े पहनने शुरू किए तो क्या उससे पहले नीतीश कुमार के घर में मां-बहनें निर्वस्त्र रहती थी? आपने मेरा अपमान किया तो मतलब पूरे बिहार की महिलाओं का अपमान किया है. इसके बाद राजद ने सदन से वॉकआउट कर दिया और बाहर जाकर नारेबाजी करने लगे.
नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग अब इधर-उधर नहीं जाएंगे. अब हम जिनके साथ हैं, अब उनके साथ ही रहेंगे. हम लोग 2005 में आए और लोगों के लिए काम किया. विपक्ष ने कोई काम नहीं किया था. बिहार में अब बहुत काम हुआ है. हमने मुसलमानों के लिए बहुत किया, पहले मुसलमानों का सिर्फ वोट लेते थे. हमने यहां हिंदू और मुसलमान का झगड़ा खत्म करवाया.
राबड़ी देवी पर नीतीश कुमार के गुस्से को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अचेत हो चुके हैं. उन्हें अब त्यागपत्र दे देना चाहिए. पूरा बिहार इस वक्त चिंता कर रहा है कि आखिर सरकार कैसे चल रही है? हम भगवान से कामना करते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्दी स्वस्थ हों.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











