
QUAD meeting: 'ऑस्ट्रेलिया के PM चाहें तो यहां सो जाएं...', क्वाड मीटिंग में ऐसा क्यों बोले बाइडेन?
AajTak
Quad Meeting in Japan: क्वाड मीटिंग के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और ऑस्ट्रेलिया के नए पीएम एंथनी अल्बनीज भी जापान पहुंचे. बाइडेन ने एंथनी अल्बनीज को लेकर हल्का मजाक किया.
जापान में आज क्वाड मीटिंग (Quad Meeting in japan) हुई. इसमें हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज भी पहुंचे. क्वाड मीटिंग के दौरान बाइडेन ने कुछ ऐसा कहा जिसपर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे.
दरअसल, एंथनी अल्बनीज हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के नए PM बने हैं. इसके तुरंत बाद वह क्वाड मीटिंग में शामिल होने के लिए जापान आ गए.
इसपर बात करते हुए बाइडेन ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के नए पीएम एंथनी अल्बनीज का स्वागत है. पहली क्वाड मीटिंग में आपका स्वागत है. शपथ लेकर आप सीधा प्लेन में बैठकर जापान आए हैं. आप यहां सो भी जाएं तो कोई बात नहीं, आप इस वक्त कैसा महसूस कर रहे होंगे यह हम कह नहीं सकते.' बाइडेन के इस बयान पर वहां सब ठहाके लगाने लगे.
बता दें कि बाइडेन का यह पहला एशियाई दौरा है. वह वॉशिंगटन से खुद यहां (जापान) तक की एक लंबी यात्रा करके आए हैं. जापान से पहले बाइडेन साउथ कोरिया भी गए थे.
रूस-यूक्रेन जंग का आया जिक्र
क्वाड मीटिंग में अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने सबसे पहले रूस-यूक्रेन जंग का मुद्दा उठाया. वह बोले कि पुतिन एक संस्कृति को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. यह यूरोपियन मुद्दा नहीं है, बल्कि ग्लोबल इशू है. रूस ने यूक्रेन पर गेहूं निर्यात करने से पाबंदी लगा दी है. इससे ग्लोबल फूड क्राइसिस खड़ा हो गया है. रूस इस जंग को जितना लंबा खीचेंगा यूएस अपने पार्टनर्स का उतना ही सहयोग करेगा.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.









