
QS World University Rankings 2022: टैली में भारतीय इंस्टिट्यूट्स की गिनती बरकरार, देखें पूरा रिपोर्ट कार्ड
AajTak
QS World University Rankings 2022: IIT-बॉम्बे लगातार चौथे वर्ष भारत का सबसे अच्छा उच्च शिक्षा संस्थान बना हुआ है. पिछले साल की रैंकिंग से 5 स्थान गिरकर IIT-बॉम्बे 177 वें स्थान पर है.
QS World University Rankings 2022: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 के अनुसार, IIT-बॉम्बे, IIT-दिल्ली और बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के अलावा, कोई अन्य भारतीय संस्थान 2017 के बाद से अब तक शीर्ष 200 में जगह नहीं बना पाया है. ताजा रैंकिंग में भारत की टैली पिछलों 5 सालों से बरकरार है. दुनिया के शीर्ष 1,000 में रखे गए भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों की कुल संख्या में भी कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ है. 22 भारतीय विश्वविद्यालय इस बार टॉप 1,000 में शामिल हैं. इन इंस्टिट्यूट्स की रैंकिंग में हुआ है सुधार सात इंस्टिट्यूट ( IIT-दिल्ली, IIT-मद्रास, IIT-कानपुर, IIT-खड़गपुर, IIT-गुवाहाटी, IIT-हैदराबाद और सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय) रैंक में ऊपर बढ़े हैं. पिछले साल, 14 विश्वविद्यालय रैंक में गिर गए थे, और केवल चार को ही लाभ हुआ था. इन इंस्टिट्यूट्स को हुआ रैंकिंग का नुकसान शीर्ष 1,000 में 22 भारतीय संस्थानों में से चार (IIT-बॉम्बे, IISc, IIT रुड़की और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी) पिछले 12 महीनों में रैंक में गिर गए हैं. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) और अमृता विश्व विद्यापीठम टॉप 1,000 की लिस्ट से बाहर हो गए हैं. इंस्टिट्यूट्स 801-1,000 के बैंड से गिरकर 1,001-1,200 में आ गए हैं.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










