
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स टॉप 200 में भारत के 3 संस्थान, IISc बेंगलुरु बनी दुनिया की टॉप रिसर्च यूनिवर्सिटी
AajTak
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट में इस उपलब्धि के लिए IISc बेंगलुरु को सराहा. उन्होंने लिखा- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु पर गर्व है, जिसने रिसर्च यूनिवर्सिटी के तौर पर CPF पैमाने पर परफेक्ट 100 स्कोर के साथ अव्वल दर्जा पाया.
भारतीय शिक्षा के लिए आज गौरव का दिन है जब बेंगलुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) को QS (क्वाकरेली साइमंड्स) वर्ल्ड रैकिंग में पूरी दुनिया में टॉप रिसर्च यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है. IIT गुवाहाटी को इस रिसर्च यूनिवर्सिटी की कैटेगरी में 41वां स्थान मिला है. ओवरऑल रैंकिंग की बात की जाए तो दुनिया के टॉप 200 संस्थानों में भारत के IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली और IISc बेंगलुरु को स्थान मिला है. लंदन स्थित क्वाकरेली साइमंड्स (QS) की ओर से हर साल यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स का एलान किया जाता है. QS की ओर से IISc बेंगलुरु को 100 में 100 का परफेक्ट स्कोर दिया गया है. प्रशंसात्मक उल्लेख प्रति फैकल्टी यानि साइटेशन्स प्रति फैकल्टी (CPF) के पैमाने पर IISc बेंगलुरु को दुनिया की टॉप रिसर्च यूनिवर्सिटी बताया गया है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट में इस उपलब्धि के लिए IISc बेंगलुरु को सराहा. उन्होंने लिखा- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु पर गर्व है, जिसने रिसर्च यूनिवर्सिटी के तौर पर CPF पैमाने पर परफेक्ट 100 स्कोर के साथ अव्वल दर्जा पाया.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










