
QR Code वाला नया PAN Card, जानिए क्या है इसमें खास, कितना लगेगा चार्ज?
AajTak
PAN Card With QR Code: अब पैन कार्ड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया गया है और इसके तहत पुराने कार्ड की जगह क्यूआर कोड वाला पैन कार्ड जारी किया जाएगा.
आधार कार्ड (Aadhaar Card) की तरह ही पैन कार्ड (PAN Card) भी न सिर्फ आपकी पहचान बताया है, तो वहीं कई फाइनेंशियल काम इसके बिना पूरे नहीं हो पाते. इस जरूरी डॉक्यूमेंट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है. सोमवार को हुई बैठक में PAN 2.0 प्रोजेक्ट पर मुहर लग गई, इसके बाद अब आपका पैन कार्ड बदल जाएगा और नया क्यूआरकोड वाला (PAN With QR Code) आएगा. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तर से...
मोदी कैबिनेट में मिली पैन-2.0 को मंजूरी मोदी सरकार ने PAN 2.0 को अपनी मंजूरी दे दी है, अब पुराने पैन कार्ड के जगह नया क्यूआर कोड वाला पैन देखने को मिलेगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसलों की जानकारी देते हुए बताया है कि केंद्र सरकार पैन 2.0 की शुरुआत करेगी और ये PAN Upgrade है. खासतौर पर टैक्सपेयर्स की पहचान उजागर करने का बड़ा डॉक्यूमेंट अब ज्यादा बेनेफिट्स वाला साबित होगा.
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि PAN 2.0 प्रोजेक्ट एक ई-गवर्नेंस पहल है जिसका उद्देश्य पैन/टैन सर्विसेज से पैन ऑथेंटिकेशन से लेकर कोर और गैर-कोर पैन/टैन एक्टिविटीज को आसान व सुरक्षित बनाना है. उन्होंने कहा कि हमारे इस प्रोजेक्ट का टारगेट Taxpayers को एक बेहतर डिजिटल अनुभव प्रदान करना है.
78 करोड़ पैन कार्ड हो चुके हैं जारी गौरतलब है कि फिलहाल देश में पुराना पैन कार्ड ही यूज हो रहा है, जो साल 1972 से लगातार जारी है और इनकम टैक्स के सेक्शन 139A के तहत जारी किया जाता है. पैनकार्ड होल्डर्स की देश में तादाद पर नजर जालें, तो 78 करोड़ से ज्यादा PAN इश्यू किए जा चुके हैं, जो कि 98 फीसदी इंडिविजुअल्स को कवर करते हैं. बता दें कि पैन नंबर 10 अंकों का एक अल्फान्यूमेरिक आइडेंटिटी प्रूफ होता है जो इनकम टैक्स विभाग जारी करता है. पैन नंबर के जरिए आयकर विभाग किसी भी व्यक्ति के ऑनलाइन या फाइनेंशियल लेन-देन पर निगरानी रखता है.
फ्री में दिया जाएगा QR वाला पैन? अब बात कर लेते हैं कि नया पैन कैसे पुराने PAN से अलग होगा. तो बता दें कि पैन 2.0 प्रोजेक्ट के जरिए जारी किए जाने वाले इन क्यूआर कोड वाले पैनकार्ड से बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. इसमें Taxpayers के रजिस्ट्रेशन से लेकर कई तरह के बेनेफिट मिलेंगे. पूरी तरह डिजिटल होने के चलते इससे जुड़ी तमाम सर्विसेज को आसानी से एक्सेस किया जा सकेगा. इसके अलावा कार्ड होल्डर का डेटा और भी ज्यादा सुरक्षित रहेगा. सबसे खास बात ये है कि टैक्सपेयर्स को QR PAN मुफ्त जारी किया जाएगा.
1435 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ मोदी सरकार (PM Modi Govt) की इस परियोजना पर 1,435 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ने का अनुमान जाहिर किया गया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि PAN Card Holders को अपना पैन नंबर बदलने की कोई जरूरत नहीं होगी. नया पैन 2.0 को मौजूदा पैन सिस्टम में सुधार के तौर पर पेश किया जाएगा. उन्होंने आगे बताया कि नए कार्ड में स्कैनिंग सुविधा के लिए क्यूआर कोड होगा और यह पूरी तरह से ऑनलाइन होगा.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









