
QR कोड स्कैन करके करते हैं पेमेंट? एक गलती से हो सकता है अकाउंट खाली
AajTak
QR Code Scam: स्कैम के कई तरीके आपने सुने होंगे. ऐसा ही एक तरीका QR Code Scan का है. इस तरह के स्कैम में फ्रॉड्स आपको एक क्यूआर कोड भेजते हैं और उसे स्कैन करने के लिए कहते हैं. जैसे ही आप उनके कोड को स्कैन करेंगे आपके अकाउंट से पैसे उसके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. कभी वॉट्सऐप पर लिंक भेजकर, तो कभी 5G अपग्रेड के नाम पर. ऐसा ही एक स्कैम ऑनलाइन मार्केट प्लेस से जुड़ा है. इस तरह के फ्रॉड में स्कैमर्स लोगों को अपनी बात में फंसाकर QR कोड का इस्तेमाल करते हैं. इस क्यूआर कोड के जरिए स्कैमर्स लोगों से ठगी करते हैं.
ऐसे फ्रॉड्स का होना बहुत कॉमन है. इससे बचने के लिए आपको कुछ बातों का पता होना जरूरी होता है. पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन पेमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी ज्यादा बढ़ा है. इसका फायदा स्कैमर्स उठा रहे हैं. इस तरह के स्कैम से बचने के लिए आपको इसके बारे में समझना होगा.
ऐसे फ्रॉड में स्कैमर्स ऑनलाइन मार्केट प्लेस का सहारा लेते हैं. मान लेते हैं आपने किसी पुराने सामान को बेचने के लिए किसी प्लेटफॉर्म पर एक ऑनलाइन पोस्ट किया है. इस पोस्ट के संबंध में आपको कई सारे कॉल आते हैं. स्कैमर्स इसका फायदा उठाकर आपको कॉल करते हैं और बताते हैं कि वो डील करना चाहते हैं.
स्कैमर्स आपसे पैसों के लेकर कोई तोल-मोल नहीं करते हैं, जिससे आप भी जल्द से जल्द डील पूरी करना चाहते हैं. आपकी इसी जल्दबाजी का फायदा स्कैमर्स को मिलता है. फ्रॉडस्टर्स अपनी बातों में फंसाकर आपको एडवांस पेमेंट की बात कहते हुए एक क्यूआर कोड भेजते हैं. इसके बाद वे यूजर्स को इसे स्कैन करने के लिए कहते हैं, जिससे उनके अकाउंट में पेमेंट आ जाएगी.
जैसे ही आप क्यूआर कोड को स्कैन करते हैं आपके अकाउंट से पेमेंट डिडक्शन का पॉपअप आता है. स्कैमर्स पूरी कोशिश करते हैं कि यूजर्स इस डिडक्शन को कन्फर्म कर दें. जैसे ही आप इसे कन्फर्म करेंगे आपके अकाउंट से पैसे स्कैमर्स के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएंगे.
इस तरह के स्कैम से बचने के लिए सबसे पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. जितना ज्यादा आप जागरूक होंगे, आपके साथ ठगी के चांस उतने ही कम हो जाएंगे. कभी भी आपको पेमेंट अपने अकाउंट में लेने के लिए किसी कोड को स्कैन नहीं करना होता है. बल्कि ये प्रॉसेस पेमेंट ट्रांसफर करने का होता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










