
Qatar Indian Embassy: अमेरिका-ईरान जंग के बीच कतर में भारतीयों के लिए एडवाइजरी! दूतावास ने कहा- 'घर से न निकलें, कोई दिक्कत हो तो...'
ABP News
Qatar Indian Embassy: कतर की राजधानी दोहा में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की. इसके अलावा लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए दोहा में स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारतीयों के लिए जरूरी सूचना जारी की है. उन्होंने कतर की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लोगों से सावधान रहने को कहा गया है. दूतावास ने बताया है कि 2 मार्च 2026 को सामान्य कॉन्सुलर सेवाएं बंद रहेंगी. यानी उस दिन पासपोर्ट, वीज़ा या अन्य नियमित काम नहीं होंगे, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी. जरूरत पड़ने पर पासपोर्ट, वीज़ा, अटेस्टेशन और लेबर से जुड़े जरूरी मामलों में मदद मिलेगी.
दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे दूतावास और स्थानीय प्रशासन की तरफ से आने वाली हर नई सूचना पर ध्यान दें. बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें. सेना के ठिकानों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहें. कोशिश करें कि घर या सुरक्षित जगह पर ही रहें. अगर बहुत जरूरी हो तभी बाहर जाएं. स्थानीय अधिकारियों की हर चेतावनी का पालन करें. दूतावास ने यह भी कहा है कि लोगों की सुरक्षा सबसे पहले है. हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.
कतर के दोहा में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, "मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, कतर में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे ध्यान दें कि दोहा में भारतीय दूतावास में रेगुलर कॉन्सुलर सर्विस 2 मार्च 2026 को बंद रहेंगी. हालांकि, दूतावास के अधिकारी कॉन्सुलर (पासपोर्ट,… pic.twitter.com/ymVbFq3Luz













