
Pushpraj Jain Raid: जयचंद, हिटलर, प्रोपेगेंडा की सरकार...यूपी में छापों के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा
AajTak
Pushpraj Jain Raid: समाजवादी पार्टी से MLC और इत्र कारोबारी पुष्पराज उर्फ पंपी जैन के ठिकानों पर छापा पड़ा. कन्नौज की अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने इस छापेमारी का जिक्र करके बीजेपी को घेरा.
समाजवादी पार्टी से MLC पुष्पराज उर्फ पंपी जैन के ठिकानों पर छापेमारी (pushpraj jain raid) के बाद अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने केंद्र और यूपी की बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने बीजेपी पर केंद्र की एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने कन्नौज को बदनाम किया, वह बोले कि कन्नौज ने हमेशा जयचंदों को पहचाना है. अखिलेश ने आगे हिटलर का जिक्र करते हुए बीजेपी को प्रोपेगेंडा की सरकार बताया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











