
Pushpa के क्लाइमैक्स में Allu Arjun का था न्यूड सीन, डायरेक्टर ने बवाल के डर से हटाया
AajTak
सुकुमार ने बताया कि 'अल्लू अर्जुन और फहाद क्लामैक्स सीन के लिए न्यूड होते. पर हमने वो इसलिए हटा दिया क्योंकि तेलुगू ऑडियंस के लिए न्यूड सीन कुछ ज्यादा हो जाता.' इस बदलाव के बाद भी, फिल्म में कई रॉ सीन्स हैं जिसके बावजूद भी यह बेहद वास्तविक लग रहा है.
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने दिन दोगुनी रात चौगुनी के हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है. डायरेक्टर सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी ऑडियंस के बीच भी खूब चर्चा में है. फिल्म में अल्लू अर्जुन का परफॉर्मेंस दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. हाल ही में एक मीडिया इंटरैक्शन में डायरेक्टर ने फिल्म के क्लामैक्स सीन पर बात की.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












