
Punjab New CM: राहुल गांधी के करीबी सुनील जाखड़ हो सकते हैं पंजाब के नए मुख्यमंत्री, दो डिप्टी CM भी बनेंगे!
AajTak
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) के रूप में प्रदेश को अगला सीएम (Punjab New CM) मिल सकता है.
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) के रूप में प्रदेश को अगला सीएम (Punjab New CM) मिल सकता है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के करीबी माने जाने वाले सुनील जाखड़ पूर्व सांसद और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं. सूत्रों के अनुसार, सुनील जाखड़ को कांग्रेस आलाकमान पंजाब का अगला मुख्यमंत्री बनाने जा रही है. हालांकि, इस बार पार्टी राज्य में दो डिप्टी सीएम भी रखेगी, जिसमें से एक दलित समुदाय और सिख समुदाय से होगा.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










