
Punjab Election Results 2022: पंजाब में AAP की जीत का दिल्ली MCD चुनावों पर क्या होगा असर?
AajTak
Election Results Punjab 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से जीत गई है. आलम ये है कि सूबे में दिग्गजों के किले ध्वस्त हो गए. अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब की इस भारी जीत का दिल्ली MCD चुनावों पर क्या असर पड़ेगा?
Election Results Punjab 2022: दिल्ली की तर्ज पर पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है. सूबे की 117 में से 92 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है. पंजाब चुनाव में मिली जीत से आम आदमी पार्टी और मजबूत हो गई है. इसका असर आगामी दिल्ली के नगर निगम (एमसीडी) चुनाव पर भी पड़ सकता है.
पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का सियासी कद और बड़ा हो गया है. आम आदमी पार्टी ने भी यह ठान लिया है कि एमसीडी में भी विधानसभा की तरह ही परचम लहराना है. आप का आक्रामक रुख और पंजाब में जीत का जोश बीजेपी और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर सकता है. भले ही दिल्ली के तीनों नगर निगमों के चुनाव टाल दिए गए हों, पर पंजाब चुनाव परिणाम का असर दिल्ली नगर निगमों के चुनाव पर पड़ना तय माना जा रहा है. आम आदमी पार्टी के नेताओं ने तो कहना भी शुरू कर दिया है कि जैसे पंजाब विधानसभा में कांग्रेस साफ हो गई है वैसे दिल्ली के तीनों नगर निगमों से बीजेपी साफ हो जाएगी.
पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद दिल्ली की राजनीति पर क्या असर होगा इसका आंकलन एक्सपर्ट करने लगे हैं. अभी तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के कोर वोटबैंक वैश्य समुदाय का दिल जीता था और पंजाब चुनाव के बाद सिख और पंजाबी वोटरों में सेंध लगना तय माना जा रहा है. दिल्ली के पश्चिमी और पूर्वी दिल्ली के एमएसीडी में पंजाबी-सिख बाहुल्य वार्डों में बीजेपी को अपने सियासी जनाधार को बनाए रखना बेहद चुनौती खड़ी हो गई है.
ये कहा था AAP नेता ने
आम आदमी पार्टी के नेता व विधायक दिलीप पांडेय ने पंजाब विधानसभा चुनाव जीत के बाद पत्रकारों से कहा कि बीजेपी चाहे चुनाव को जितना भी टलवा ले, जनता मन बना चुकी है, दिल्ली के तीनों नगर निगमों से बीजेपी का सूपड़ा साफ होना निश्चित है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पिछले 15 सालों में तीनों नगर निगमों को बर्बाद कर दिया है, जनता परेशान है. मगर नगर निगम छोड़ने का उनका मोह दूर नहीं हो रहा है. ऐसे में अब दिल्ली की जनता एमसीडी में आम आदमी पार्टी को लाने का मन बना चुकी है.
दिल्ली भाजपा कर चुकी है ये कवायद

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



