
Punjab: CFSL ने लगाई 'आजतक' की खबर पर मुहर, जांच में सही पाया गया सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा का विवादित वीडियो
AajTak
पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) और मालेरकोटला से कांग्रेस प्रत्याशी के पति मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 A और 125 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. उन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप था.
देश के सबसे विश्वसनीय चैनल 'आजतक' ने मलेरकोटला में 23 जनवरी 2022 को पंजाब पुलिस के पूर्व महानिदेशक मोहम्मद मुस्तफा का नफरत और भड़काने वाली भावना से भरे वायरल हो रहे भाषण की एक क्लिप दिखाई थी. उसकी रिकॉर्डिंग और टेलीकास्ट में कोई हेरफेर या एडिटिंग नहीं की गयी थी. मुस्तफा, मलेरकोटला की कांग्रेस उम्मीदवार रजिया सुल्ताना के लिए प्रचार कर रहे थे. लेकिन मुस्तफा अपने बयान से बाद में मुकर भी गए और उनके बयान के प्रसारण को लेकर भी आरोप लगाए. ऐसे में अब निर्वाचन आयोग के सूत्रों से जानकारी सामने आ रही है कि मुस्तफा के बयान को आपत्तिजनक मानते हुए जिला पुलिस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है. मामले में जिला पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजा गया था. वहीं मुस्तफा ने बयान से मुकरते हुए कहा कि टेलीकास्ट में गड़बड़ की गई. इस पर आयोग ने 'आजतक' पर प्रसारित इस खबर की ओरिजनल रिकॉर्डिंग मंगवाई. जिसके बाद मुस्तफा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई. क्लिक करें: विवादित बयान पर सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ केस दर्ज, कैप्टन बोले- वो गिरफ्तारी के लायक

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










