
Punjab में फिर गहराया Congress का संकट, Sidhu के विधायकों की मांग पर आज विधायक दल की बैठक
AajTak
एक बार फिर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर की मुश्किल बढ़ गई है. सिद्धू कैंप के 40 विधायकों की मांग पर आज शाम को चंडीगढ़ में पार्टी विधायक दल की बैठक हो रही है. माना जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस कोई बड़ा फैसला ले सकती है. बता दें कि विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में जल्द से जल्द विधायक दल की बैठक बुलाने की मांग की थी. कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी नेता अजय माकन और हरीश चौधरी को पूरे मामले के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. दोनों आज पार्टी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे और ताजा हालात पर चर्चा करेंगे. देखें ये वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










