
Punjab में चेहरा बदला लेकिन चुनौतियां नहीं, क्या फेल हो गया कांग्रेस का बैलेसिंग एक्ट?
AajTak
पंजाब की जहां कांग्रेस ने बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है. दलित-सिख चन्नी को सीएम बनाकर पंजाब का सियासी इतिहास ही बदल दिया लेकिन कांग्रेस के इस दांव के खिलाफ घर से ही विरोध की आवाज गूंजने लगी है. हरीश रावत ने कह दिया कि सिद्धू के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा. फिर क्या था पंजाब कांग्रेस में ही बयानबाजी शुरु हो गयी. जाखड़ ने चन्नी के समर्थन में बयान देकर अलग रुख अपनाया तो इसकी गूंज चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली और अमृतसर से लेकर लखनऊ तक भी पहुंची. विपक्ष ने कांग्रेस के दलित कार्ड को चुनावी स्टंट बता दिया. मामला गरमाता देखकर कांग्रेस आलाकमान को आगे आना पड़ा, उसके बाद कांग्रेस ने कहा कि पंजाब में सिद्धू और चन्नी दोनों के चेहरे पर कांग्रेस विधानसभा चुनाव लड़ेगी. ऐसे में सवाल उठता है कि पंजाब में चेहरा बदला लेकिन चुनौतियां नहीं, क्या फेल हो गया कांग्रेस का बैलेसिंग एक्ट? देखें ये वीडियो.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










