
Punjab: भगवंत मान की सरकार को विरासत में मिला 3 लाख करोड़ का कर्ज, अंतरिम बजट का सबसे बड़ा हिस्सा ब्याज पर होगा खर्च
AajTak
Punjab News: नवनिर्वाचित भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार को पिछली कांग्रेस और अकाली दल सरकारों से लगभग 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिला है.
पंजाब की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाकर सरकार तो बना दी है. लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान की नई सरकार पर लगभग 3 लाख करोड़ का कर्ज है. अनुमान के मुताबिक, सरकारी कमाई में से 4,788 करोड़ रुपये तो इस कर्ज का ब्याज चुकाने में ही चले जाएंगे.
बता दें कि सीएम भगवंत मान की सरकार ने मंगलवार को अंतरिम बजट पेश किया. यह बजट विधानसभा द्वारा vote-on account पास किए जाने के बाद बना. भारतीय संविधान के मुताबिक, वोट ऑन अकाउंट के जरिए सरकार अल्पकालिक खर्चों के लिए एडवांस में ग्रांट ले सकती है. यह फंड अक्सर कुछ महीनों के लिए लिया जाता है. पंजाब की AAP सरकार ने अब तीन महीने का अंतरिम बजट पेश किया है.
पंजाब सरकार पर कर्ज का भारी बोझ
जानकारी के मुताबिक, 3 लाख करोड़ में से 1 लाख करोड़ कांग्रेस और अकाली सरकार के कार्यकाल का कर्ज है. सीएम के रूप में अपने 111 दिनों के कार्यकाल में चरणजीत सिंह चन्नी ने भी 3500 करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणाएं की थीं. कैग (Comptroller and Auditor General of India) के मुताबिक, 2024-25 तक पंजाब का आर्थिक बोझ 3.37 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है. कर्ज का नुकसान यह होगा कि राज्य के वार्षिक बजट का 20 फीसदी हिस्सा इस कर्ज का ब्याज चुकाने में जाएगा.
अंतरिम बजट में हुए क्या ऐलान
अंतरिम बजट के मुताबिक, कुल 37,120 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. सरकार ने बताया है कि यह पैसा मुख्यत शिक्षा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्रों पर खर्च होगा. इसमें से 4,643 करोड़ शिक्षा, 2,367 करोड़ रुपये कृषि, 2,726 करोड़ रुपये न्याय और पुलिस व्यवस्था के प्रशासन को संभालने में लगाए जाएंगे. इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास पर 1,484.64 करोड़ रुपये और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर 1,345.61 करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










