
Punjab: बॉयफ्रेंड ने शादी करने के बहाने बुलाया, गला दबाकर की हत्या, खेत में लाश दफनाकर डाल दिया नमक
AajTak
पंजाब के लुधियाना शादी करने के बहाने गर्लफ्रेंड को बुलाकर बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी. इस वारदात में बॉयफ्रेंड के कई दोस्त भी शामिल रहे. हत्या के बाद लाश को गड्ढे में दबाकर ऊपर से नमक डाल दिया. पुलिस ने को मृतका के मोबाइल से आरोपियों का सुराग लगा. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पंजाब से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बॉयफ्रेंड ने शादी के बहाने गर्लफ्रेंड को बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी. हत्या के बाद लाश को पहले नहर में फेंका. इसके बाद नहर से उठाकर एक गड्ढे में दफना दिया और ऊपर से नमक डाल दिया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, लुधियाना जिले में पड़ती जगराओं तहसील के रसूलपुर गांव में 24 वर्षीय जसप्रीत कौर को उसके प्रेमी परमप्रीत सिंह ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मौत के घाट उतार दिया. यह मामला 24 नवंबर का है. परमप्रीत सिंह ने जसप्रीत को शादी करने के बहाने बुलाया. इस पर जसप्रीत कौर घर से 12 तोला सोना और 20 हजार रुपए की नकदी लेकर पहुंच गई.
दोनों कार में सवार होकर जाने लगे तो रास्ते में ही अपने एक अन्य साथी की मदद से जसप्रीत कौर की चुनरी से ही उसका गला दबा दिया. हत्या करने के बाद आरोपियों ने मृतका का शव नहर में फेंक दिया, लेकिन जब देखा कि नहर में पानी पर्याप्त नहीं है, तो रात के समय लाश को उठाकर अपने स्टड फार्म पर ले गए.
आरोपी के सगे भाई ने भी वारदात में दिया साथ
फार्म पर लाश को ले जाने के बाद दो आरोपी और मिल गए. इनमें एक आरोपी का सगा भाई था. आरोपियों लाश को एक गड्ढे में दबाकर नमक डाल दिया. इसके बाद वहीं बैठकर चारों ने शराब पी और अपने अपने घरों को चले गए.
उधर दूसरी तरफ पुलिस लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी खोज कर रही थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतका अपने प्रेमी परमप्रीत सिंह से मोबाइल के जरिए लगातार संपर्क में थी. इसके बाद पुलिस ने सख्ती से जांच की तो आरोपियों का पता लग गया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त कर पर स्टड फार्म से उन्हीं के सामने लाश को निकाला.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










