
Punjab: पाकिस्तान के लिए जासूसी... डिफेंस एरिया की फोटो और गोपनीय जानकारियां भेजीं, 3 गिरफ्तार
AajTak
पंजाब के कपूरथला में पुलिस ने पाकिस्तान को सेना की गोपनीय जानकारी भेजने वाले नेटवर्क का खुलासा किया है. तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और छह मोबाइल बरामद किए गए हैं. मुख्य आरोपी गुरनाम सिंह पर पहले से NDPS के कई केस दर्ज हैं. आरोपियों ने डिफेंस एरिया की तस्वीरें और दस्तावेज पाक एजेंटों को भेजे थे.
पंजाब के कपूरथला में पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं. आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने भारतीय सेना के डिफेंस एरिया की फोटो और गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान को भेजीं.
एसपी (डी) प्रभजोत सिंह ने बताया कि इस नेटवर्क का मुख्य आरोपी गुरनाम सिंह, निवासी फिरोजपुर को गिरफ्तार किया गया है, जिसका सीधा संपर्क पाकिस्तान से है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसमें कई और लोग शामिल हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कपूरथला के गुरुद्वारा में झड़प के बाद पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी अरेस्ट, 40 के खिलाफ FIR
पुलिस ने बताया कि 28 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर कपूरथला के कांजली क्षेत्र से राजा नामक युवक को पकड़ा गया था, जो आर्मी एरिया में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है. जांच में पता चला कि वह अपने साथियों की मदद से आर्मी क्षेत्र की तस्वीरें और गोपनीय दस्तावेज पाकिस्तान भेजता था. राजा से पूछताछ के बाद जसकरण सिंह (निवासी धर्मकोट) को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में मुख्य आरोपी गुरनाम सिंह का नाम उजागर किया.
गुरनाम सिंह को फिरोजपुर से काबू करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई. पुलिस ने खुलासा किया कि गुरनाम सिंह पर पहले भी NDPS एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं. अधिकारियों के अनुसार, इस गैंग की जड़ें सीमा पार तक फैली हैं और मामले की जांच इंटेलिजेंस एजेंसियों के सहयोग से की जा रही है. पुलिस अब इस नेटवर्क के बाकि सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








