
Punjab: पठानकोट पुलिस ने 12 किलो हेरोइन के साथ पांच तस्करों को पकड़ा, ट्रक और कार जब्त
AajTak
पंजाब की पठानकोट पुलिस (Pathankot Police Punjab) ने 12 किलोग्राम हेरोइन के साथ पांच तस्करों को पकड़ लिया है. उनके पास से एक ट्रक और कार भी पुलिस ने जब्त की है. पठानकोट पुलिस बीते दो दिनों से स्पेशल ऑपरेशन चला रही थी.
पठानकोट पुलिस (Pathankot Police) को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पठानकोट पुलिस (Pathankot Police) ने 12 किलो हेरोइन समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तस्करों से 2 पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली कार और एक ट्रक को पकड़ा है. SSP पठानकोट सुरेंद्र लांबा ने स्पेशल ऑपरेशन के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










