
Punjab: चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी, कहा- कोविड-19 से मरने वालों के परिजनों को दें 4 लाख का मुआवजा
ABP News
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम मोदी को चिठ्ठी लिख कोविड-19 से मरने वाले लोगों के परिजनों को चार लाख मुआवजा देने का आग्रह किया.
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिठ्ठी लिख आग्रह किया कि कोविड-19 से मरने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख दिया जाए. उन्होंने कहा कि, 50 हजार रुपये मुआवजा काफी नहीं है.
वहीं, उन्होंने चिठ्ठी में ये भी लिखा कि, उनकी सरकार मुआवजे की राशि में 25 प्रतिशत का योगदान देने को तैयार है. बता दें, बीते दिन चन्नी ने अपने ट्वटिर अकाउंट पर पीएम को लिखी चिठ्ठी को शेयर किया है. चिठ्ठी में लिखा है कि, कोरोना वायरस से देश की एक बड़ी संख्या प्रभावित हुई है. लोगों की असमय मौत, व्यापार ठप, पलायन करने को मजबूर लोग, अस्पतालों में इलाज ना मिलने से सड़कों पर आते लोग देखे गए. वहीं, उन्होंने आगे लिखा कि कई परिवारों की ऐसी स्थिती बनी कि उनकी सभी बची सेविंग खत्म हो गई और अब कर्जे का शिकार बन गए हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












