
Punjab: 'गलत नहीं कहता चन्नी', AAP को लेकर पंजाब के सीएम से सहमत दिखे बीजेपी प्रवक्ता सिरसा
AajTak
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होने वाले हैं. अब चुनाव प्रचार आखिरी दौर में है. ऐसे में कांग्रेस, बीजेपी, अकाली दल, आम आदमी पार्टी समेत सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी बीच, आजतक ने मंगलवार को अपने विशेष कार्यक्रम 'पंचायत आजतक- पंजाब' का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की और चुनावी मुद्दों पर अपनी बात रखी. इस दौरान बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. पंचायत आज तक में बोलते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आज का वोटर समझदार है. उन्होंने कहा, 'वोटरों को पता है कि एक वो हैं जो चले हरियाणा से हैं, बैठे दिल्ली में हैं और पंजाब को लूटने का माहौल बना रहे हैं. वहीं मनजिंदर सिंह आगे बोले कि आम आदमी पार्टी को लेकर गलत नहीं कहता है चन्नी'. देखें ये वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











