
Punjab के नए सीएम पर महिला आयोग के बयान को लेकर क्या बोलीं कांग्रेस प्रवक्ता? देखें
AajTak
चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री का जिम्मा संभाल लिया है. चन्नी दलित सिख समुदाय से आते हैं और तकरीबन 32 प्रतिशत दलित आबादी वाले पंजाब में वो पहले दलित चेहरे हैं जिन्होंने सत्ता की सबसे बड़ी कुर्सी राज्य में संभाली है. ऐसे में क्या कांग्रेस का ये कदम मास्टरस्ट्रोक है? वैसे पहले ही दिन सुनील जाखड़ के एक ट्वीट से हंगामा मचा हुआ है. हालांकि जाखड़ ने नाराज नहीं होने की बात कह दी है, लेकिन उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के संकेतों का पुरजोर विरोध किया है. एक ओर बीजेपी, अकाली समेत विपक्षी दलों का आरोप है कि चन्नी तो बस दलित के नाम पर मोहरा हैं, तो दूसरी ओर चन्नी पर 2018 के एक महिला IAS के आरोपों को भी तूल दिया जा रहा है. महिला IAS ने चन्नी पर आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगाया था. पंजाब के नए सीएम पर महिला आयोग के बयान को लेकर क्या बोलीं कांग्रेस प्रवक्ता? देखें ये वीडियो.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










