
Pune News: मेटल केबल चोरी करने टावर पर चढ़े युवक की 100 फीट की ऊंचाई से गिरने पर मौत, दोस्तों ने दफना दिया
AajTak
पुणे में बिजली टावर से मेटल चोरी करने चढ़े एक युवक की 100 फीट की ऊंचाई से गिरने पर मौत हो गई. उसके दोस्तों ने इसकी जानकारी न तो परिवार को दी और न ही पुलिस को. उन्होंने अपने दोस्तों के शव को जंगल में दफन कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां हाईटेंशन बिजली टावर से मेटल केबल चुराने की कोशिश कर रहे तीन दोस्तों में से एक नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई, जिसके बाद उसके दोनों दोस्तों ने मिलकर उसे जंगल में दफना दिया और इस घटना की जानकारी न तो पुलिस को दी और न ही उसके घर पर. जब पुलिस ने जांच की तो इस मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि तीनों दोस्त बीती 13 जुलाई को वेल्हे तहसील के रंजने गांव के पास स्थित बंद पड़े हाईटेंशन बिजली टावर से मेटल चुराने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान पुणे के सिंहगढ़ रोड इलाके के रहने वाले बसवराज मंगरुले (22) की टावर से गिरकर मौत हो गई. इस मामले में दोनों आरोपियों की पहचान सौरभ रेनुसे और रूपेश येनपुरे के रूप में हुई.
11 जुलाई से लापता था मृतक, परिजनों ने दर्ज कराई थी शिकायत
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ये घटना तब सामने आई, जब मंगरुले के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई कि वो बीती 11 जुलाई को रेनुसे के साथ पाबे गांव के लिए रवाना होने के बाद से लापता है. पुलिस ने बताया कि मंगरुले, रेनुसे और येनपुरे मेटल केबल चुराने के लिए रंजने गांव की ओर गए, लेकिन टावर से गिरने के बाद मंगरुले की मौत हो गई.
दोस्तों ने जंगल ले जाकर दफना दिया
सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, आरोपियों ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय कथित तौर पर पाबे जंगल में दफना दिया. जब उसने पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को वो जगह भी ताई जहां उन्होंने मृतक को दफन कर दिया था. अब इस मामले में आगे की जांच जारी है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










