
Pune: सिंधुताई सपकाल के नाम पर शादी का झांसा, रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर हुआ फर्जीवाड़ा
AajTak
पुणे में सिंधुताई सपकाल के नाम पर फर्जी शादी रैकेट का खुलासा हुआ है. ठगों ने लोगों को फोन कर बताया कि आश्रम में लड़कियां शादी के लिए उपलब्ध हैं. 15,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस की मांग की गई. मामला तब सामने आया जब ममता सिंधुताई सपकाल ने फर्जीवाड़े की शिकायत सासवड थाने में दर्ज करवाई.
पुणे में दिवंगत समाजसेविका सिंधुताई सपकाल के नाम पर बड़ा ठगी का मामला सामने आया है. इस फर्जीवाड़े में कुछ लोग खुद को उनके आश्रम से जुड़ा बताकर शादी कराने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठ रहे थे.
ठगों ने कई परिवारों को फोन कर कहा कि पुणे स्थित सिंधुताई सपकाल आश्रम में शादी के लिए लड़कियां उपलब्ध हैं. इसके बदले उनसे 15 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर ऑनलाइन पेमेंट कराने को कहा गया. यह भुगतान PhonePe और Google Pay जैसे माध्यमों से कराया गया.
शादी कराने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठे
मामला तब उजागर हुआ जब ममता सिंधुताई सपकाल को एक व्यक्ति ने फर्जी मैट्रिमोनियल विज्ञापन की जानकारी दी. उन्होंने जब उस नंबर पर संपर्क किया तो उनसे गेट पास के नाम पर पैसा मांगा गया और कुछ लड़कियों की फोटो भी भेजी गईं.
ममता सपकाल ने बताया कि इन लड़कियों का आश्रम से कोई संबंध नहीं था और यह पूरा मामला फर्जीवाड़े का था. इसके बाद उन्होंने सासवड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 319(4), 318(4), और 356(2) के तहत तथा आईटी एक्ट की धारा 66 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










