
Puducherry: पेट से निकले 8 ब्लेड, 5 सेफ्टी पिन और 13 हेयर पिन... डॉक्टर भी हैरान
AajTak
एक शख्स ने धीरे-धीरे 8 ब्लेड, 5 सेफ्टी पिन और 13 हेयर पिन खा लिए. जब उसका पेट दर्द किया तो वह डॉक्टर के पास पहुंचा. डॉक्टर ने जब उसकी एंडोस्कोपी की तो उन्हें पूरा माजरा समझ आया. इसके बाद बिना चीरफाड़ किए डॉक्टर ने मरीज के पेट से धातु की सभी चीजें निकाल दीं.
पुडुचेरी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें डॉक्टर्स ने एक मरीज के पेट से ढेर सारी नुकीली चीजें निकाली हैं. 20 साल के युवक के पेट से निकली धातु की इन चीजों की संख्या करीब 26 है. इस मरीज का ऑपरेशन पुडुचेरी के एक निजी अस्पताल में हुआ है. डॉक्टर्स के मुताबिक उसके पेट से 13 हेयर पिन, पांच सेफ्टी पिन और आठ रेजर ब्लेड मिली हैं.
अस्पताल के मुताबिक मरीज को पिछले महीने से पेट में तेज दर्द हो रहा था. उसने कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन उसे आराम नहीं मिल सका. इससे पहले वह जिस अस्पताल में इलाज कर रहा था, उन्होंने उसे अल्सर की दवा देनी शुरू कर दी थी. हालांकि, एक निजी अस्पताल में इलाज कराने पर डॉक्टरों ने सबसे पहले उसकी एंडोस्कोपी की. जांच के दौरान मरीज के पेट में नुकीली चीजें देखकर डॉक्टर भी चौंक गए.
दो घंटे तक चला था ऑपरेशन
ज्यादातर चीजें बेहद नुकीली थीं. हालांकि, मरीज की किस्मत अच्छी थी कि बिना चीर-फाड़ किए ही डॉक्टर्स ने उसके पेट से धातु की सभी वस्तुओं को बाहर निकाल दिया और ये चीजें पेट के रास्ते ज्यादा आगे नहीं बढीं. डॉक्टर्स ने दो घंटे तक चली एंडोस्कोपी प्रक्रिया से इन वस्तुओं को हटा दिया.
खाने में मिलाकर खाईं ये चीजें
डॉक्टरों को यह भी आशंका है कि मरीज ने इन नुकीली चीजों को खाने में मिलाकर खाया होगा. मरीज की हालत फिलहाल स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अस्पताल का यह भी कहना है कि मरीज लंबे समय से मानसिक समस्याओं से जूझ रहा है और उसकी मानसिक बीमारी की दवा भी चल रही हैं.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.










