
PSSSB Patwari Result 2023: पंजाब पटवारी भर्ती का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
AajTak
Sarkari Result 2023, PSSSB Punjab Patwari Result 2023: पंजाब में इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 710 पटवारी पदों को भरने के लिए चलाया गया था. लिखित परीक्षा 2023 14 मई, 2023 को आयोजित की गई थी. जो उम्मीदवारों इस भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे नीचे दिए गए लिंक की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Sarkari Result 2023, PSSSB Punjab Patwari Result 2023: पंजाब पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती (PSSSB Punjab Patwari Recruitment) अभियान के लिए आवेदन किया था और लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब पंजाब सरकार के अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड (पीएसएसएसबी) ने पटवारी फाइनल रिजल्ट के साथ परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी की है.
दरअसल, पंजाब में इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 710 पटवारी पदों को भरने के लिए चलाया गया था. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2 अप्रैल को खत्म हो गए थे. पंजाब में पटवारी (राजस्व) / गैलरी असिस्टेंट/ कैटलॉगर / सहायक कोषाध्यक्ष / जूनियर तकनीकी सहायक / बुक बाइंडर / फील्ड आर्टिस्ट के पद के लिए लिखित परीक्षा 2023 14 मई, 2023 को आयोजित की गई थी. परिणामों के साथ, बोर्ड ने सभी पदों के लिए पीएसएसएसबी पटवारी अंतिम उत्तर कुंजी 2023 भी जारी की है. उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से सेट ए, सेट बी, सेट सी और सेट डी के लिए फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं.
PSSSB Punjab Patwari Result 2023: ऐसे चेक करें पटवारी रिजल्ट स्टेप 1: सबसे पहले पीएसएसएसबी पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं. स्टेप 2: अब रिजल्ट पेज पर जाएं. स्टेप 3: फाइनल आंसर-की या लिखित परिणाम देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 4: फाइनल आंसर-की डाउनलोड करें और रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक करें. स्टेप 5: आगे के लिए रिजल्ट और फाइनल आंसर-की का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.
पंजाब पटवारी भर्ती का रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) राउंड के लिए क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त पीएसएसएसबी पंजाब पटवारी स्कोर कट-ऑफ अंकों के बराबर या उससे अधिक होना चाहिए. अधिक जानकारी और विवरण के लिए, उम्मीदवारों को पीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने का सुझाव दिया गया है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








