
PSL के शुरू होने से पहले बड़ा हादसा, घायल हुआ ये खिलाड़ी, लगे 7 टांके
AajTak
लाहौर कलंदर्स के सीईओ समीन राणा ने उम्मीद जताई है कि 34 वर्षीय डंक जल्द ठीक हो जाएंगे और 9 जून को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मैच में खेलेंगे.
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) -2021 के दोबारा शुरू होने से पहले हादसा हो गया है. लाहौर कलंदर्स के विकेटकीपर बेन डंक घायल हो गए हैं. ये हादसा प्रैक्टिस के दौरान हुआ. डंक कैच लेने का प्रयास कर रहे थे और गेंद तेजी से उनके चेहरे पर लग गई. उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया. उनके होठों की सर्जरी की गई और 7 टांके लगाए गए हैं. हालांकि लाहौर कलंदर्स के सीईओ समीन राणा ने उम्मीद जताई है कि 34 साल के डंक जल्द ठीक हो जाएंगे और 9 जून को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मैच में खेलेंगे. लाहौर टीम ने इस सीजन में चार मैच खेले हैं और तीन में उसे जीत मिली है. वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है.
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











