
Protein Intake Guide: 70 किलो के व्यक्ति को चाहिए 84 ग्राम प्रोटीन, जानें आपके शरीर को रोज कितनी जरूरत
AajTak
Protein powder in india: दुनिया के साथ भारत में भी प्रोटीन पाउडर की खपत काफी अधिक है. प्रोटीन पाउडर क्या होता है, प्रोटीन पाउडर कितने प्रकार के होते हैं, इनके फायदे और नुकसान क्या हैं और किन लोगों को प्रोटीन लेना चाहिए, किनको नहीं? इस बारे में एक्सपर्ट्स से विस्तार से जानेंगे.
Whey Protein: प्रोटीन पाउडर का उपयोग इंडिया के साथ-साथ दुनिया भर में काफी बड़े स्तर पर किया जा रहा है. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें लंदन में रहने वाले 16 साल के रोहन गोधनिया की प्रोटीन शेक पीने से मौत हो गई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लड़के के शरीर में प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के कारण उसे एक दुर्लभ बीमारी हो गई थी, जिसे ऑर्निथिन ट्रांसकार्बामाइलेज की कमी (ओटीसी) नाम से जाना जाता है.
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में पैकेज्ड फूड्स की अध्यक्ष दीपिका भान ने पिछले साल मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'स्वास्थ्य-खाद्य उद्योग का अनुमान है कि भारत के प्रोटीन सप्लीमेंट मार्केट की कीमत 3-4 करोड़ रुपये है जो अगले कुछ सालों में 15-20 प्रतिशत बढ़ जाएगी.'
इंडिया की बात करें तो रिसर्च से पता चलता है कि बाजार में उपलब्ध कई सप्लीमेंट की क्वालिटी खराब है. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की एक रिसर्च में पाया गया कि भारत में बेचे जाने वाले लगभग 15 प्रतिशत प्रोटीन पाउडर और डाइट्री सप्लीमेंट असुरक्षित या क्वालिटी मापदंडों से नीचे हैं. प्रोटीन पाउडर वैसे तो सेफ माने जाते हैं लेकिन कई मामलों में यह गंभीर बीमारी का भी कारण बन सकते हैं. कई लोगों को प्रोटीन पाउडर की जानकारी नहीं होती और वो बिना डॉक्टर और एक्सपर्ट्स की सलाह के उसका सेवन करना शुरू कर देते हैं. अगर आप भी प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं या लेने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है. तो आइए सबसे पहले जानते हैं, आखिर प्रोटीन पाउडर है क्या ?
प्रोटीन पाउडर क्या है? (What is protein powder)
हॉवर्ड मेडिकल स्कूल के मुताबिक, प्रोटीन पाउडर, एक तरह का सूखा पाउडर होता है जो पौधे, अंडे और दूध से प्राप्त होता है. यह प्रोटीन का मुख्य सोर्स होता है. इसमें चीनी, कृत्रिम स्वाद, विटामिन, एंजाइम और मिनरल्स जैसे तत्व शामिल होते हैं. इसमें शरीर की जरूरत के मुताबिक सारे अमीनो एसिड भी होते हैं जो अलग-अलग तरीके से शरीर को फायदा पहुंचाते हैं.
मार्केट में मिलने वाले अलग-अलग प्रोटीन पाउडर के प्रति स्कूप में प्रोटीन की मात्रा 5 से लेकर 35 ग्राम तक हो सकती है. मसल्स गेन करने, वेट लॉस करने, इंटेस वर्कआउट के बाद मसल्स रिकवरी करने के लिए इसका प्रयोग सबसे अधिक होता है. प्रोटीन पाउडर के फॉर्म (Forms of protein powder)

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










