
Priyanka Gandhi corona: सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव, हुईं क्वारनटीन
AajTak
प्रियंका गांधी कोविड संक्रमित हो गई हैं. इससे पहले कल ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना पॉजिटिव होनी की खबर आई थी.
Priyanka Gandhi Corona Positive: प्रियंका गांधी कोविड संक्रमित हो गई हैं. इससे पहले कल ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना पॉजिटिव होनी की खबर आई थी. बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल ही लखनऊ से दिल्ली लौटी थीं. वो दो दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर के लिए लखनऊ गई थीं.
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं. मुझे कोरोना के हल्के लक्षण हैं. सभी प्रोटोकॉल्स का ध्यान रखते हुए मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है.
I've tested positive for COVID-19 with mild symptoms. Following all the protocols, I have quarantined myself at home. I would request those who came in contact with me to take all necessary precautions.
गुरुवार को सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई थीं. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी जानकारी दी थी. रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा था कि सोनिया गांधी पिछले दिनों जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं, उनमें से भी कई कोरोना संक्रमित निकले हैं. सुरजेवाला के मुताबिक, सोनिया गांधी को बुधवार शाम को हल्का बुखार आया था, इसके बाद हुए कोविड टेस्ट में वे पॉजिटिव आईं.
यह भी पढ़ें - सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हुईं, बैठकों में शामिल कई नेता भी हुए संक्रमित
सुरजेवाला ने बताया था कि सोनिया गांधी ने खुद को आइसोलेट किया हुआ है. सुरजेवाला ने उम्मीद जताई कि 8 जून से पहले सोनिया ठीक हो जाएंगी. उस दिन नेशनल हेराल्ड केस से जुड़ी पूछताछ के लिए सोनिया को ईडी दफ्तर जाना है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








