
President in Sukhoi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल भरेंगी सुखोई में उड़ान, कलाम-पाटील-कोविंद ने भी किया था ये काम
AajTak
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटील और रामनाथ कोविंद के बाद अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट में उड़ान भरने जा रही हैं. राष्ट्रपति Sukhoi Su-30MKI फाइटर जेट में बतौर को-पायलट उड़ान भरेंगी. फाइटर जेट तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से टेकऑफ करेगा.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 अप्रैल 2023 यानी कल तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई सू-30एमकेआई फाइटर जेट में सॉर्टी करेंगी. यानी उड़ान भरेंगी. तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर होने के नाते उन्हें सेना की ताकतों, हथियारों और नीतियों से अवगत कराया जाता है. राष्ट्रपति मुर्मू से पहले पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटील और रामनाथ कोविंद वायुसेना के फाइटर जेट्स में उड़ान भर चुके हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू असम के दौरे पर हैं. इसी समय भारत और चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश को लेकर तल्खी चल रही है. ऐसे में राष्ट्रपति का सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरना भारत की तरफ से एक ताकतवर संदेश देगा. तेजपुर एयरफोर्स बेस भारत की चार देशों से सुरक्षा करता है. चीन, म्यांमार, बांग्लादेश और भूटान.
इससे पहले कलाम साहब, प्रतिभा पाटील और रामनाथ कोविंद ने इसी फाइटर जेट में उड़ान भरी थी. लेकिन उनके एयरफोर्स स्टेशन पुणे थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पूर्वी एयर कमांड एयर मार्शल एसपी धरकर रिसीव करेंगे. असम के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे. जिस फाइटर जेट में राष्ट्रपति उड़ान भरने जा रही हैं, जानिए उसकी खासियत...
जबरदस्त स्पीड और घातक हमले के लिए जाना जाता है सुखोई
Sukhoi Su-30MKI की लंबाई 72 फीट, विंगस्पैन 48.3 फीट और ऊंचाई 20.10 फीट है. इसका वजन 18,400 KG है. सुखोई में लीयुल्का एल-31एफपी आफ्टरबर्निंग टर्बोफैन इंजन लगे हैं, जो उसे 123 किलोन्यूटन की ताकत देता है. यह 2120 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से उड़ता है. इसकी कॉम्बैट रेंज 3000 किलोमीटर है. बीच रास्ते में ईंधन मिल जाए तो यह 8000 किलोमीटर तक जा सकता है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











