
Prayagraj: दिनदहाड़े दो दुकानों में फिल्मी स्टाइल में लूट, नकाब पहनकर आए थे बदमाश, Video
AajTak
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिनदहाड़े ही लूट की वारदात हुई है. फिल्मी स्टाइल में नकाबपोश बदमाश दो दुकानों में घुसे और तमंचे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात को अंजाम देने का वीडियो वायरल हो रहा है. मामला प्रयागराज के कर्नलगंज थाने इलाके का है, जहां पर नकाबपोश बदमाशों ने दो दुकानों में लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया.
नकाबपोशों ने पहले एक दुकान से 5000 रुपये की लूट की. उसके बाद एक सरिया व्यापारी की दुकान में छह लाख की लूट की और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए. फिलहाल घटना को गंभीरता से देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की तफ्तीश में जुट गए हैं. घटना के खुलासे के लिए पुलिस की एक टीम को लगाया गया है.
कटरा के दो दुकानों में लूट की वारदात
प्रयागराज के कटरा इलाके में उस समय अफरा तफरी और हड़कंप सा मच गया, जब नकाबपोश बदमाशों ने दो दुकानों में लूट की घटना को अंजाम दे दिया. लूट करने वाले बदमाशों ने पहले एक दुकान से 5000 की लूट की, फिर पास में ही मौजूद प्रयागराज के बड़े व्यापारियों के नाम में शुमार सरिया की दुकान पर छह लाख की लूट कर मौके से फरार हो गये.
जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश तमंचा को लहराते हुए नौ दो ग्यारह हो गए. प्रयागराज कटरा इलाके में लोहा व्यापारी आरपी गुप्ता और उनके भाई ललित मोहन की दुकान से नकाबपोश बदमाशों ने 6 लाख रुपये लूट लिए. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की तफ्तीश में जुट गए.
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों ने दुकान पर लूट की घटना को अंजाम दिया है. हम लोग जल्दी घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लेंगे. वहीं घटना के बाद प्रयागराज कटरा के व्यापारियों में रोष है. पुलिस के आला अधिकारी घटना के जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







