
Postpone NEET UG 2022: स्थगित होगी नीट परीक्षा या नहीं? CUET- JEE समेत ये एग्जाम हो रहे क्लैश, छात्र परेशान
AajTak
NEET, CUET, JEE Main and EAMCET Exams Clash: नीट यूजी 2022 परीक्षा 17 जुलाई 2022 आयोजित की जाएगी. छात्र, लगातार नीट परीक्षा की तैयारी के लिए और अन्य परीक्षाओं एक ही महीने में आयोजित होने की वजह स्थगित की मांग कर रहे हैं.
NEET, CUET, JEE Main और EAMCET परीक्षा तारीखों का ऐलान हो चुका है. ये सभी परीक्षाएं जून, जुलाई और अगस्त में आयोजित की जा रही हैं. हर साल लाखों स्टूडेंट्स इन एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करते हैं और परीक्षा में शामिल होते हैं. लेकिन इस साल स्टूडेंट्स नीट परीक्षा देने से पहले परेशान हैं और करियर को लेकर चितिंत हैं. वजह, एक साथ कई परीक्षाएं हैं. नीट यूजी 2022 में बैठने वाले छात्र काफी समय परीक्षा तारीख कुछ दिन और टालने की मांग कर रहे हैं.
छात्र चाहते हैं उन्हें परीक्षा से पहले वाजिब समय दिया जाए. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी चिट्ठी लिखकर अपनी परेशानियां गिनवा चुके हैं. फिलहाल किसी अधिकारी या मंत्री की ओर से कोई जवाब नहीं आया है.
Dear @PMOIndia @DG_NTA Please do justice for neet UG aspirant. Please postpone for neet 2022 as per their basic needs.#JUSTICEforNEETUG pic.twitter.com/jzHV3SPxUS
दरअसल, नीट यूजी 2022 परीक्षा 17 जुलाई 2022 को होनी है. वहीं, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की परीक्षा तारीखों की घोषणा के बाद छात्रों की चिंता और बढ़ गई है. अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में दाखिले के लिए सीयूईटी देना होगा. एंट्रेंस एग्जाम 15 जुलाई से शुरू होंगे और 10 अगस्त तक चलेंगे. इसी बीच नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET), इंजीनियरिंग एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (EAMCET) और जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) 2022 की परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










