
Post Office की सुपरहिट स्कीम... सिर्फ एक बार लगाएं पैसा, फिर हर महीने ₹5500 की कमाई
AajTak
Post Office MIS Scheme में सरकार की ओर जोरदार ब्याज ऑफर किया जाता है और एक बार के निवेश के बाद ही इसके जरिए हर महीने की नियमित कमाई पक्की की जा सकती है.
अगर बात सुरक्षित निवेश और शानदार रिटर्न की होती है, तो इस समय पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स (Post Office Small Saving Schemes) खासी पॉपुलर हैं. भारतीय डाक द्वारा बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक के लिए सरकारी योजनाएं (Govt Schemes) संचालित की जा रही हैं. इनमें से कुछ स्कीम्स तो हर महीने की नियमित कमाई भी पक्की करती हैं, जिससे रिटायरमेंट के बाद हर महीने पैसों की टेंशन भी खत्म की जा सकती है. ऐसी ही एक स्कीम है, पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme-MIS), जिसमें सिर्फ एक बार निवेश के बाद आप हर महीने 5500 रुपये की कमाई पक्की कर सकते हैं और इसपर सरकार की ओर से ब्याज भी जोरदार दिया जा रहा है.
हर महीने खाते में आएंगे पैसे हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Saving) करके उसे ऐसी जगह निवेश (Investment) करने का प्लान करता है, जिससे उसे अच्छी कमाई हो, वहीं कुछ नियमित इनकम पक्की करने के लिहाज से योजनाएं तलाशते हैं. अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो फिर Post Office MIS Scheme आपके लिए बिल्कुल सही है. इस स्कीम में हर महीने सिर्फ ब्याज से ही 5,500 रुपये की इनकम होने लगेगी. इसमें आपके द्वारा निवेश की गई राशि की सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है, मतलब रिस्क फ्री इन्वेस्टमेंट के साथ मंथली इनकम की गारंटी. पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में महज 1000 रुपये से अपना अकाउंट ओपन कराया जा सकता है.
निवेश पर सरकार दे रही 7.40% का ब्याज पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम में 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति अपना अकाउंट खुलवा सकता है. इसमें सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह के खाते खोले की सुविधा उपलब्ध हैं. अगर इसमें ज्वाइंट खाता खोलने का प्लान है, तो बता दें कि अधिकतम तीन वयस्क मिलकर अकाउंट खुलवा सकते हैं. ब्याज की बात करें, तो फिर Post Office MIS Scheme में निवेश की गई रकम पर 7.40 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जाता है. इसके लिए मैच्योरिटी पीरियड पांच साल का है.
वन-टाइम इन्वेस्टमेंट प्लान है MIS Scheme पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट प्लान (One Time Investment Plan) है. यानी आपको इसमें सिर्फ एक बार निवेश करना होता है और फिर आपको इसपर मिलने वाले ब्याज से हर महीने की कमाई होने लगती है. इस सरकारी स्कीम के तहत सिंगल अकाउंट में मैक्सिमम 9 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है. वहीं अगर निवेशक ज्वाइंट अकाउंट ओपन कराता है, तो फिर अधिकतम 15 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है. खाता ओपन कराने के अगले महीने से ही ब्याज मिलना शुरू हो जाता है, जो मैच्योरिटी तक जारी रहता है.
हर महीने कैसे होगी 5500 रुपये की कमाई? अब बात करते हैं कि पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश के जरिए कैसे हर महीने 5500 रुपये की कमाई पक्की की जा सकती है. तो सका कैलकुलेशन बिल्कुल आसान है. दरअसल, इतनी मंथली इनकम के लिए आपको सिंगल अकाउंट ओपन कराना होगा और इसमें तय मैक्सिमम राशि यानी एकमुश्त 9 लाख रुपये जमा करने होंगे. इस निवेश पर सरकार की ओर दिए जा रहे 7.4% सालाना ब्याज दर के हिसाब से देखें, तो हर महीने ब्याज से होने वाली कमाई (Monthly Income From Interest) 5500 रुपये की होगी.
ज्यादा कमाई के लिए आपको ज्वाइंट अकाउंट ओपन कराना होगा और इसमें 15 लाख रुपये का निवेश करने पर आपकी मंथली इनकम बढ़कर 9,250 रुपये महीने होगी.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










