
Portronics Zeno Go Review: सस्ता और पोर्टेबल मसाजर, सिंगल चार्ज में घंटों करता है काम
AajTak
Portronics Zeno Go review: पोर्टोनिक्स भारतीय बाजार में मिक्स्ड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के साथ आता है. हम पिछले कुछ दिनों से ब्रांड का मिनी मसाजर इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे रिचार्ज किया जा सकता है. ये डिवाइस पोर्टेबल है, जिसकी वजह से कहीं भी आसानी से कैरी किया जा सकता है. इसमें आपको मल्टीपल मसाज हेड्स मिलते हैं. रिव्यू में हम जानेंगे कि क्या ये एक वैल्यू फॉर मनी डिवाइस है.
एक पोर्टेबल और कॉम्पैक्ट प्रोडक्ट आपकी रोजमर्रा की थकावट को दूर करने में मदद कर सकता है. हम बात कर रहे हैं एक बॉडी मसाजर की, जिसके कॉम्पैक्ट ऑप्शन अब मार्केट में आसानी से मिलते हैं. जिम के बाद मसल्स को रिलैक्स करना हो या फिर रोजमर्रा की थकावट को दूर करना हो, मसाजर की जरूरत कई बार पड़ती है.
हालांकि, लोगों के पास इस कैटेगरी में सही प्रोडक्ट नहीं होता है. पिछले कुछ दिनों से हम इस कैटेगरी का एक कॉम्पैक्ट और अफोर्डेबल प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं Portronics Zeno Go की, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है.
कुछ दिनों तक इस्तेमाल करने के बाद हम आपको बता सकते हैं कि Portronics Zeno Go किन लोगों के लिए बना है. साथ ही क्या ये डिवाइस अपनी वैल्यू को जस्टिफाई करता है या नहीं.
Portronics Zeno Go लाइट वेट डिवाइस है, जो एक गन स्टाइल का मसाजर है. इसका वजन लगभग 300 ग्राम है, जिसे आप किसी बैकपैक में आसानी से रख सकते हैं. इस मसाजर के साथ आपको चार तरह के हेड मिलते हैं, जो अलग-अलग मसल्स को टार्गेट करते हैं. आप जरूरत के मुताबिक इन हेड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इन सभी को रखने के लिए एक बॉक्स दिया गया है, जिसकी क्वालिटी अच्छी है. इस मसाजर को आप टाइप-सी चार्जर से चार्ज कर सकते हैं. इसमें रबराइज्ड ग्रिप मिलती है, जिसकी वजह से मसाजर को यूज करना आसान बन जाता है. कुल मिलाकर ये डिवाइस दमदार बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









