
Portronics Mopcop 4 हुआ लॉन्च, कार को साफ रखने में करेगा मदद, इतनी है कीमत
AajTak
Portronics Mopcop 4 Price in India: Portronics ने अपना नया वैक्यूम क्लीनर लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें आपको कई सारे अटैचमेंट मिलते हैं, जिसकी वजह से सफाई करना आसान हो जाता है. इस वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल आप कार और घर दोनों की सफाई में कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Portronics ने अपने पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर सीरीज को एक्सपैंड करते हुए Mopcop 4 को लॉन्च कर दिया है. ये डिवाइस कई क्लीनिंग टास्क को आसानी से पूरा कर सकता है. इस लाइन-अप में ये कंपनी का चौथा मॉडल है, जो स्मार्ट LED डिस्प्ले और हैंडी अटैचमेंट्स के साथ आता है.
इस वैक्यूम क्लीनर को आप दो तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें 2000mAh की बैटरी दी गई है, जिसकी मदद से आप इसे चार्ज करके इस्तेमाल कर सकते हैं. या फिर आप इसे पल्ग-इन करके नॉन-स्टॉप इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल क्विक होम क्लीनअप और कार क्लीनिंग दोनों में हो सकता है.
Portronics Mopcop 4 एक पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर है, जिसका इस्तेमाल आप कार और घर दोनों जगहों पर कर सकते हैं. इसमें स्मार्ट LED डिस्प्ले, कई सारे अटैचमेंट और पावरफुल मशीन मिलती है. डिवाइस 2000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसकी वजह से इसे वायरलेस तरीके से यूज किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Dreame ने भारत में लॉन्च किया पावरफुल वैक्यूम क्लीनर, बोल कर होगी घर की सफाई
Mopcop 4 को आप सीधे कार के पावर सॉकेट से कनेक्ट करके भी यूज कर सकते हैं. इसमें 18,000 Pa सक्शन पावर मिलती है, जिसकी वजह से ये आसानी से गंदगी को साफ करता है. वैक्यूम क्लीनर में LED डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है, जिस पर आपको बैटरी लाइफ और पावर की जानकारी मिलती है.
इसके अलावा वैक्यूम क्लीनर में एक फ्लैशलाइट भी दी गई है, जो बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करती है. इसमें कई सारे अटैचमेंट मिलते हैं, जिसकी वजह से आप अलग-अलग तरीकों की गंदगी को आसानी से साफ कर सकते हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










