
Pollution: जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल! प्रदूषण के आगे बेबस दिल्ली-एनसीआर, नोएडा का AQI पहुंचा 529
AajTak
Delhi Pollution Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली गैस चेंबर बन चुकी है तो वहीं, एनसीआर में भी हवा ज़हरीली हो गई है. तमाम इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के पार पहुंच चुका है. जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है. प्रदूषण की मार को देखते हुए दिल्ली और नोएडा में प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं.
Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली प्रदूषण की चादर में लिपटी है. दूर तक फैला धुंए और धुंध का गुबार टेंशन दे रहा है, जहां सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है. दिल्ली सरकार ने बच्चों को प्रदूषण से बचाने के लिए 8 नवंबर तक प्राइमरी स्कूलों की छुट्टी बेशक कर दी है, लेकिन देश की राजधानी प्रदूषण के आगे बेबस है. दिल्ली में आधे कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है, वहीं जल्द ही ऑड-ईवन का आदेश भी आ सकता है.
राजधानी दिल्ली गैस चेंबर बन चुकी है तो वहीं, एनसीआर में भी हवा ज़हरीली हो गई है. तमाम इलाकों की हवा की गुणवत्ता बताने वाला एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के पार पहुंच चुका है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आज (शनिवार) सुबह 7 बजे दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एयर क्वालिटी इंडेक्स 478 और नोएडा में 529 स्तर पर पहुंच गया है.
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, दिल्ली का एवरेज एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 431 दर्ज किया गया जो कि गंभीर श्रेणी के अंतर्गत आता है. बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है. जबकि इसके ऊपर खतरनाक स्थिति होती है, जिसमें सांस लेना मुश्किल है.
Delhi shrouded in smog as air quality remains in the 'Severe' category; Visuals from the area around Signature Bridge. pic.twitter.com/Ksld9ZSo0N
दिल्ली की हवा में कब होगा सुधार? राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा में अगले दो दिन में सुधार होने की उम्मीद है. पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 नवंबर को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 403 रह सकता है, जो आज की तुलना में बेहतर है लेकिन प्रदूषण का स्तर गंभीर कैटेगरी में ही रहेगा.
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं. दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं की स्पीड और दिशा की वजह से हालात बिगड़ रहे हैं. इस समय उत्तर पश्चिमी हवाएं आ रही हैं. 6 और 7 नवंबर को भी कुछ इलाकों की हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रहेगी तो कई इलाकों में बहुत खराब स्थिति बने रह सकती है. हालांकि, हवाओं का रुख बदलने से प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार हो सकता है. बता दें कि दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में प्रदूषण से इमरजेंसी जैसे हालात हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








