
Political Crisis In Pakistan: ईद के चांद से पहले ही डूब गया इमरान सरकार का सूरज, आधी रात को चमके शाहबाज शरीफ के सितारे
AajTak
Political Crisis In Pakistan: पाकिस्तान में इमरान खान की सत्ता जा चुकी है. आधी रात को पाकिस्तान में राजनीतिक उलटफेर हो गया. मुल्क को अब शाहबाज शरीफ के रूप में नया प्रधानमंत्री मिल गया है.
Political Crisis In Pakistan: पाकिस्तान में ईद के चांद से पहले इमरान अहमद खान नियाजी का सूरज डूब गया. अब मुल्क में नया सवेरा हो गया है. अविश्वास प्रस्ताव में हारने के बाद अब पाकिस्तान को शाहबाज शरीफ के रूप में नया प्रधानमंत्री मिलेगा. पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में पूरी रात वोटिंग और बहस के दौरान शाहबाज शरीफ ने कहा कि किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी.
पाकिस्तान का ताज शाहबाज के सिर सजने वाला है. बस औपचारिक मुहर लगनी बाकी है. जो सत्ता अब तक इमरान के हाथों में थी, अब उस पर शाहबाज शरीफ आसीन होने जा रहे हैं. उनका पीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है.
शाहबाज शरीफ के सितारे आधी रात को चमके. पाकिस्तान की नई सुबह का फैसला आधी रात को हुआ. नेशनल एसेंबली में इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई. इमरान और उनकी पार्टी के सांसद सदन से चले गए. वोटिंग का नतीजा आया तो तस्वीर साफ होते देर नहीं लगी. इमरान के विरोध में 174 वोट पड़े. ऐलान हो गया कि इमरान सरकार का द एंड हो गया. इसके बाद शाहबाज ने कहा कि हम कौम के दुखों पर मरहम लगाना चाहते हैं.
इस घटनाक्रम के बाद बिलावल भुट्टो ने कहा कि इमरान के खिलाफ विपक्ष की ये बड़ी जीत है. साथ ही कहा कि वेलकम बैक टू ओल्ड पाकिस्तान. वहीं, पाकिस्तान की सत्ता बदलने वाला फैसला आने के बाद मरियम नवाज ने कहा कि अब वक्त बदल गया है, अब शेर आ रहा है.
ऐसा रहा है शाहबाज का राजनीतिक सफर
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शाहबाज पीएमएल नवाज के अध्यक्ष हैं. वह 2018 से नेशनल एसेंबली के सदस्य हैं. 3 बार पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. 1988 में पहली जीत के साथ ही सियासी सफर शुरू करने वाले शाहबाज अब पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम बनने वाले हैं. वैसे 2018 में भी PML-N ने उन्हें पीएम उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन इमरान खान की पार्टी PTI ने बड़ी जीत हासिल की थी. शाहबाज शरीफ विपक्ष के नेता चुने गए थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









