
PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन, बीजेपी का है ये मेगा प्लान
ABP News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन को बीजेपी भव्य तरीके से मनाए की तैयारी में जुटी है. बीजेपी ने 20 दिन के राषट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है जो आज से 7 अक्टूबर तक चलेगा.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर बीजेपी पीएम मोदी के जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाए की तैयारी में जुटी है. बीजेपी ने 20 दिन के राषट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है जो आज से शुरू होगा और 7 अक्टूबर को खत्म होगा. जानकारी के मुताबिक, इस अभियान को सेवा और समर्पण अभियान नाम दिया गया है.
दरअसल, 20 दिन के इस अभियान के पीछे वजह ये है कि आज से 20 दिन बाद यानी कि 7 अक्टूबर को 20 साल पहले पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसे देखते हुए बीजेपी ने इस अभियान को 7 अक्टूबर तक चलाने का फैसला लिया. वहीं, बीजेपी ने इसके लिए चार सदस्यीय समिति बनाई जो पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रम आयोजित करेंगे. बता दें, इस समिति का नेतृत्व कैलाश विजयवर्गीय कर रहे हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












