
PM Narendra Modi Birthday: पीएम नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर आई शुभकामनाओं की बाढ़, सचिन-कोहली ने भी किया विश
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर दुनिया भर से लोग उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे है. खेल से जुड़ी हस्तियां भी पीएम मोदी को बधाई देने में पीछे नहीं है. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, निकहत जरीन समेत कई मशहूर खिलाड़ियों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. नरेंद्र मोदी का जन्म साल 1950 में गुजरात के वडनगर में हुआ था और वह काफी संघर्षों के बाद इस मुकाम पर पहुंचे हैं.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर दुनिया भर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं. खेल से जुड़ी हस्तियां भी पीएम मोदी को बधाई देने में पीछे नहीं है. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, निकहत जरीन, युवराज सिंह समेत कई मशहूर खिलाड़ियों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'हमारे माननीय प्रधान मंत्री जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. नरेंद्र मोदी जी! आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रसन्नता की कामना करता हूं.'
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने लिखा, 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. मैं आपके खुशी और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.'
2001 में बने थे गुजरात के मुख्यमंत्री
युवराज सिंह ने ट्वीट किया, 'हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई. आपके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं.'
भारत की स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन और युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. दोनों खिलाड़ियों ने शुभकामना संदेश लिखने के साथ-साथ पीएम मोदी के साथ वाली तस्वीर भी शेयर कीं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











