
PM Narendra Modi के Birthday पर BJP का 20 दिन का सेवा अभियान, देखें क्या बोले JP Nadda
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन शुक्रवार को देशभर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया. वैसे तो पार्टी इस दिन से शुरू करके सप्ताह भर तक ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मानकर तमाम आयोजन हर साल करती रही है लेकिन इस बार का जन्मदिन इसलिए खास है क्योंकि इस वर्ष पीएम मोदी सार्वजनिक जीवन के 20 वर्ष पूरे कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी दफ्तर पहुंचे और सेवा और समर्पण अभियान की शुरुआत की. यहां उन्होंने एक प्रदर्शनी भी देखी. इससे पहले उन्होंने ट्टीट कर पीएम मोदी को बधाई दी थी. इस वीडियो में देखें क्या बोले जेपी नड्डा.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









