
PM Narendra Modi के बर्थडे पर MP के मंत्री ने किया भजन-कीर्तन, Video
AajTak
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्म दिन है. बीजेपी ने पीएम के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण अभियान की शुरुआत की है. पीएम मोदी का जन्म दिन मनाने की कई शहरों से तस्वीरें आ रही हैं. मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने भजन कीर्तन कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया. पुणे में इस मौके पर 'पुणे ऑन पेडल्स' भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया. साइकिल रैली को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने हरी झंडी दिखाई. दरभंगा में 71 किलो का लड्डू बनाया गया है. वाराणसी में गंगा आरती में पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी गयीं. पुरी में रेत पर पीएम मोदी की भव्य तस्वीर उकेरी गई. पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज कोरोना टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है. देखें वीडियो.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









