
PM Modi Social Media Accounts: महिला दिवस पर PM मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालेंगी महिलाएं
AajTak
International Women's Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर एक खास पहल की घोषणा की है. इस बार वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स महिलाओं को सौंपेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर एक अनोखी पहल की घोषणा की है. इस बार वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को महिलाओं को सौंपेंगे, ताकि वे अपने जीवन, अनुभवों और उपलब्धियों को देश-दुनिया के साथ साझा कर सकें. रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में पीएम मोदी ने कहा, 'आइए, हम महिलाओं की अदम्य शक्ति का सम्मान करें और इसे उत्सव के रूप में मनाएं.' उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की और कहा कि इस पहल के माध्यम से प्रेरणादायक महिलाएं अपनी सफलता की कहानियां साझा करेंगी.
महिला शक्ति को मिलेगा बड़ा मंच प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि नरेंद्र मोदी (NaMo) ऐप के जरिए इच्छुक महिलाएं इस पहल में शामिल हो सकती हैं. उनके द्वारा चुनी गई कुछ महिलाओं को 8 मार्च को प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट्स (X, Instagram आदि) से अपनी कहानी साझा करने का मौका मिलेगा.
यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने ऐसी पहल की है. इससे पहले 2020 में भी उन्होंने सात प्रमुख महिलाओं को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स सौंपे थे. एक्स, यूट्यूब और इंस्टाग्राम सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर लाखों फॉलोअर्स के साथ मोदी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक हैं.
हेल्थ और फिटनेस पर भी जोर पीएम मोदी ने बढ़ती मोटापे की समस्या पर चिंता जताई और लोगों से तेल के सेवन में 10% की कटौती करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि अगर एक व्यक्ति 10 लोगों को यह करने के लिए प्रेरित करे और यह सिलसिला आगे बढ़ता जाए, तो देश में स्वास्थ्य सुधार हो सकता है. रिसर्च का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि आठ में से एक व्यक्ति मोटापे से पीड़ित है और पिछले कुछ सालों में उनकी संख्या दोगुनी हो गई है. उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि बच्चों में यह चार गुना बढ़ गया है.
प्रधानमंत्री ने लोगों को मोटापे से बचने के उपाय करने के लिए प्रेरित करने के लिए ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा सहित कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के ऑडियो संदेश सुनाए.
भारत की अंतरिक्ष यात्रा और विज्ञान में प्रगति प्रधानमंत्री ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में इसरो (ISRO) ने अपना 100वां रॉकेट लॉन्च किया, जो देश की अंतरिक्ष प्रगति का बड़ा संकेत है. उन्होंने युवाओं से विज्ञान और अनुसंधान में रुचि लेने और 28 फरवरी को 'नेशनल साइंस डे' पर एक दिन वैज्ञानिक बनने का आग्रह किया.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








